कुल्लू जिले में दूसरा पूर्वाभ्यास 23 मई

कुल्लू। कुल्लू जिले में पोलिंग पार्टियों का दूसरा पूर्वाभ्यास 23 मई को। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तोरूल एस रवीश ने आज यहां कहा कि कुल्लू जिला में पोलिंग  पार्टियों  द्वितीय पूर्वाभ्यास  23 मई 2024 को निर्धारित किया गया है।
उन्होंने कहा कि पूर्व में कुल्लू जिले मे पोलिंग पार्टियों का पूर्वाभ्यास  22 मई को निर्धारित किया गया था । जिसे अब  प्रशासनिक कारणों से  स्थगित कर  23 मई 2024 को निर्धारित किया गया है।

1.106 किलोग्राम चरस और नगदी बरामद

नूरपुर, कांगड़ा। चुनाव की सरगर्मियां बढ़ाने के साथ ही अपराधियों पर पुलिस की सख्ती भी नजर आने लगी है। अभी तक हिमाचल पुलिस ने करोड़ों की नगदी और सैंकड़ों शराब की बोतलों का जखीरा पकड़ा है। इसी कड़ी में जिला पुलिस नूरपुर ने भाली में अशोक कुमार निवासी भाली के रिहायशी मकान में 1.106 किलोग्राम चरस और 23,200 रुपये नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने ताया कि नशा माफिया को जिले में पनपने नहीं दिया जाएगा और इनसे सख्ती से निपटा जाएगा।

उपयुक्त ने ली समीक्षा बैठक, किसानों को सुविधा मुहैया करवाने के दिए निर्देश

केलांग। कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि रक्षा रसायनों, कृषि यंत्रों. आदि की उपलब्धता किसी भी सूरत में बनाए रखें ताकी किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े यह निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने केलांग में   कृषि  विभाग के फील्ड अधिकारियों को विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान देते हुए कहा की लाहौल स्पीति में इन दिनों नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ हो चुका है और किसान व बागवान अपने कृषि कार्यों में जुटे हुए हैं लिहाजा विभाग की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का खेती किसानी से जुड़े लोगों को उपलब्धता बनाए रखें विशेषकर गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए। चूंकि जिला के लोगों की मुख्य आर्थिकी का आधार ही कृषि आधारित नगदी फसलें एवं बागवानी ही है उन्हें जरूरी जानकारियां भी समय-समय पर देते रहें।

  जिला कृषि अधिकारी गगनदीप सैनी ने उपायुक्त को आश्वस्त करते हुए कहा कि फील्ड अधिकारियों द्वारा किसानों को समय-समय पर कृषि से जुड़ी सभी मूलभूत सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित बनाई जा रही है और किसानों को शिविरों के माध्यम से जानकारी प्रदान की जा रही है और जागरूक भी किया जा रहा है  

समीक्षा बैठक में सहायक आयुक्त संकल्प गौतम, वह विभागीय फील्ड अधिकारी भी मौजूद रहे।

माध्यमिक पाठशाला कुकड़ी में लगी चुनावी चौपाल

मनाली । मनाली विधानसभा क्षेत्र 22 में मतदाता जागरूकता के अंतर्गत राज्य की माध्यमिक विद्यालय कुकड़ी में विधानसभा मनाली 22 क्षेत्र में स्वीप टीम के नोडल ऑफिसर एवं डिप्टी डायरेक्टर नेहरू युवा केंद्र डॉक्टर लाल सिंह ने चुनावी चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता की। लोगों के साथ चुनावी चौपाल कार्यक्रम में संवाद किया लोगों को लोकतंत्र के प्रति जागरुक करते हुए समझाया कि किसी भी कार्य को करने के लिए इच्छा शक्ति का होना बहुत आवश्यक है किसी भी कार्य को बिना इच्छा शक्ति से संपन्न नहीं किया जा सकता, इसी तरह लोकतंत्र में मतप्रतिशतता को बढ़ाने के लिए इच्छा शक्ति को जागृत करना होगा व लोगो को लोकतांत्रिक देश में रहते हुए अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। इस बात पर बल देते हुए मतदाता शपथ दिलाई।

 इस कार्यक्रम में जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। गिरधारी लाल शर्मा ने 

 लोगो को मतदान की जानकारी दी। मतदाता जागरूकता के  संदर्भ में लोगो को प्रत्येक मत के। महत्व बताया । लोकतंत्र को विकास का मुख्य आधार बताया।बिना किसी प्रलोभन व भय के अपने अधिकार का प्रयोग करने के प्रति प्रेरित किया एवम 1 जून को अवश्य वोट देने जाएं व दूसरो को भी वोट देने के लिए प्रेरित किया।

चुनावी चौपाल में लोगो को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को लोकतंत्र के महत्व के विषय में जानकारी दी,हमे किसी भी परिस्थिति में बूथ तक वोट देने जरूर जाना है यदि हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा तभी देश का विकास सही मायने में अच्छे से होगा लोगो को संदेश देने का प्रयास किया।

 गौर रहे ये पोलिंग बूथ मनाली विधानसभा 22 के अंतर्गत आता है व अति दुर्गम क्षेत्र में से एक है। एवम विगत लोकसभा चुनाव में 58%मतदान इस केंद्र पर हुआ था।

इस अवसर पर जिला स्वीप टीम के सहायक अधिकारी प्रीतम सिंह,गिरधारी लाल शर्मा रहे। मनाली 22 के नोडल अधिकारी डा दुनी चंद राणा ने जिला स्वीप टीम व विशेष अतिथि का स्वागत किया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया । स्थानीय बीएलओ राम लाल ,डोलना देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता संपन्न, नशा मुक्त भारत थीम पर हुई प्रतियोगिता

कुल्लू। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग व जिला एथेलेटिक्स एसोसिएशन के सयुंक्ततत्वधान में  ढालपुर खेल मैदान में दो दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी  कविता ठाकुर ने की । उन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया।

जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने कहा कि खेल प्रतियोगिता की मुख्य थीम नशा मुक्त भारत रहा। उन्होंने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल प्रति रुझान को बढ़ाना व नशे के दुष्प्रभाव के प्रति युवाओं को जागरूक करना है ।  उन्होंने कहा कि विजयी प्रतिभागियों को जिला एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता के बाद राज्य एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा |

  खेल प्रतियोगिता में अंडर- 14,16,18 व अंडर- 20 और ओपन वर्ग का आयोजन किया गया।

अंडर 14 से लड़कियों के वर्ग में सुवर्णा  तथा लडको के वर्ग में ऋषि भारद्वाज को बेस्ट एथलीट  चुना गया । वहीं अंडर 16 से लड़कियों के वर्ग में मन्नत तथा लडको के वर्ग में आर्यन कौशल को तथा अंडर 18 से लड़कियों के वर्ग में सृष्टि को तथा लडको के वर्ग में अरुण को बेस्ट एथलीट   चुना गया। अंडर 20 से लड़कियों के वर्ग में रीतू देवी को तथा लडको के वर्ग में बुलेश को, जबकि ओपन वर्ग में लड़कियों के वर्ग में सीमा को तथा लडको के वर्ग में अतुल को बेस्ट  एथलीट     चुना गया । 

 इस अवसर पर नशे के दुष्प्रभावों प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए गोल्ड मेडलिस्ट जानवी शर्मा ने युवाओं से नशे से दूर रहने के लिए तथा खेल गतिविधियों में अधिक से अधिक से भाग लेने का आग्रह किया गया ।

पानी के ड्रम में डूबने से मौत, 2 वर्ष की नन्हीं बच्ची के साथ हादसा, सदामें में परिवार

कुल्लू, : जिला के प्रवेश द्वार भुंतर के साथ लगते गांव तेगुबेहड़ में दो वर्षीय मासूम बच्ची की पानी से भरे ड्रम में डूबने मौत हो गई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक भुंतर के साथ लगते गांव तेगूबेहड़ में एक बाहरी राज्य का दंपती पिछले कई वर्षों से काम करता है। उत्तर प्रदेश के बदायूं के रहने वाले दंपति यहां एक स्थानीय व्यक्ति के घर में काम करते हैं।
बताया जा रहा है कि बीते दिन बच्ची खेलते हुए पानी से भरे ड्रम में गिर गई। लेकिन अपने काम में व्यस्त माता-पिता को जब तक इसकी जानकारी लगी, तब तक बच्ची की मौत हो गई थी।
मृतक बच्ची की पहचान 2 वर्षीय चांदनी पुत्री नेम राम निवासी गेंगटनगला डाक. कब्सीना तहसील दातागंज जिला बदायूं उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मृत्तक के माता-पिता के ब्यान दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

…हिमाचल में राष्ट्रपति का स्वागत है, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

शिमला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वागत किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, राष्ट्रपति के दौरे के लिए मिनिस्टर-इन-वेटिंग स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा, प्रधान सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार तथा प्रदेश सरकार एवं सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

….छोटा भंगाल की महिलाओं के बढ़ते कदम, स्वरोजगार की अलख जगा रही है महिलाएं, कठिन परिस्थितियों में भी मुस्कुराहट है चेहरे पर,                               

प्रो. अभिषेक सिंह                                                             हैलो हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित छोटा भंगाल क्षेत्र पश्चिमी हिमालय के दुर्गम क्षेत्रों में से एक है। इस क्षेत्र में सात पंचायतें आती है जिनमें बड़ा ग्रां, कोठी कोहड़, धरमान, मूल्थान, लोवाइ, स्वार एवं पोलिंग पंचायत हैं। प्रकृति ने इस क्षेत्र को एक अप्रतिम सौंदर्य का वरदान प्रदान किया है। धौलाधार के अविचल पहाड़, उन पर फैली मनमोहक हरियाली, चिड़ियों की चहचहाहट एवं घाटी से गुजरता ऊहल नदी का पानी इस संपूर्ण क्षेत्र को एक स्वर्गीय प्रतिरूप प्रदान करता है। हालंकि यह सुंदरता दुरुहता के ऐवज में प्राप्त हुई है। वर्ष के कुछ माह मुख्यतः वर्षा एवं शीत ऋतुओं में तो यह क्षेत्र मुख्य भूमि से कट जाता है। यद्यपि इसी विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों के कारण इस क्षेत्र की अपनी एक पृथक सांस्कृतिक विरासत रही है जिसमें महिलाओं का महत्वपूर्ण स्थान हैं। आजादी के सात दशकों के पश्चात इस क्षेत्र की महिलाओं के सोच, सपने एवं सामाजिक स्थितियों में महत्वपूर्ण परिवर्तन देखा गया है।
 आरंभ से ही इस क्षेत्र की महिलाओं की सामाजिक स्थिति उत्तर भारत के अन्य क्षेत्रों की महिलाओं की तुलना में बेहतर थी। पुरुष प्रधान समाज के होते हुए भी महिलाओं को समाज में एक बेहतर स्थान प्राप्त था। दहेज, कन्या वध एवं घूंघट जैसी कुप्रथाएं यहां मौजूद नहीं थी। इसका मुख्य कारण यह था कि आर्थिक गतिविधियों में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान था जो मुख्यता पशुपालन पर आधारित थी। इस क्षेत्र में भेड़ों को चराने के लिए जब पुरुषों द्वारा विभिन्न स्थानों पर प्रवास किया जाता था तब पुरुषों के लिए ठंड से सुरक्षा हेतु पट्टू (भेड़ की ऊन से बनाया जाने वाला कपड़ा) बनाने का कार्य महिलाओं द्वारा ही किया जाता था। बकरियां एवं गायों को चराना, गोबर फेकना और दूध निकालने का कार्य भी इनके द्वारा ही किया जाता था। कृषि गतिविधियों में भी महिलाएं पुरुषों का सहयोग करती थी। परिणाम यह रहा की इस प्रकार की गतिविधियों के कारण महिलाएं साक्षरता के प्रति उदासीन हो गई। दुर्गम परिस्थितियों के कारण विद्यालयों के अभाव ने भी महिला शिक्षा को प्रभावित किया। पुरुषवादी मानसिकता भी इस दिशा में एक बड़ा अवरोधक थी। परन्तु आज परिस्थितियों में अंतर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।
 शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। क्षेत्र के तीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोठी कोहड़, मुल्थान और लोहार्डी में लड़कियों की सहभागिता में वृद्धि देखी गई है। राजकीय महाविद्यालय मुल्थान में तो लड़कियों का अनुपात कुल नामांकन का 80% है। महाविद्यालय से उत्तीर्ण कई लड़कियां आज उच्चतर शिक्षा में प्रवेश हेतु प्रयास कर रही है। कुछ लड़कियों ने सिलाई कढ़ाई और कंप्यूटर जैसी तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए आई. टी. आई में प्रवेश लिया है। आज क्षेत्र की एक महिला उर्मिला देवी तकनीकी शिक्षा विभाग कुल्लू में सिलाई सेंटर की अनुदेशिका के रूप में कार्यरत है। इसी तरह बड़ा ग्रां पंचायत के नलहोता गांव की आकांक्षा ठाकुर ने चिकित्सक बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इससे पूर्व भी क्षेत्र की कई लड़कियां शिक्षक एवं पटवारी के रूप में राज्य सरकार में अपनी सेवाएं दे रही है।
 क्षेत्र की महिलाओं के सशक्तिकरण के संदर्भ में क्षेत्र में उपस्थित विभिन्न “महिला मंडल “भी उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। इन महिला मंडलों द्वारा क्षेत्र की महिलाओं में शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार तथा समान अवसर मुहैया कराने के संदर्भ में प्रयास किया जा रहे हैं। ग्राम पंचायत मुल्थान के महिला मंडल को स्वच्छता के संदर्भ में ब्लॉक स्तर पर पुरस्कृत किया जा चुका है। कुछ महिला मंडलों द्वारा पारंपरिक लघु उद्योग पटू निर्माण के संदर्भ में प्रशिक्षण दिए जाने का कार्य भी किया जा रहा है। एक अन्य महत्वपूर्ण उदाहरण के रूप में कल्पना महिला मंडल तरमेहर की सदस्यों ने छोटा भंगाल में निर्माणधीन 25 मेगावाट विद्युत प्रोजेक्ट लंबाडग के खिलाफ भूख हड़ताल आरंभ कर दिया था। उनकी मांगे थी कि प्रोजेक्ट प्रबंधन प्रभावित क्षेत्र में सामाजिक कार्य नहीं कर रहा है। परिणाम यह रहा कि प्रशासन को बीच बचाव करना पड़ा तब जाकर महिला मंडलों ने अपनी हड़ताल वापस ली। इससे ज्ञात होता है कि क्षेत्र के विकास की दशा एवं दिशा को निर्धारित करने में महिलाएं सक्रियता से अपना योगदान दे रही है।
 शिक्षा का प्रभाव महिलाओं की सामाजिक स्थिति पर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। आज महिलाएं पुरुषों की सहायक मात्र न रहकर बल्कि उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। घरेलू हिंसा तथा शोषण की घटनाएं बिरले ही सुनने को मिलती है। अपने पारंपरिक कार्यों के अतिरिक्त वे आत्मनिर्भरता की उड़ान भरने के लिए भी विभिन्न प्रयास कर रही हैं। होटल, बेकरी, पार्लर और किराना कि दुकानों को चलाने वाली महिलाएं इस आत्मनिर्भरता का उदाहरण है । इस आत्मनिर्भरता एवं सशक्तिकरण का एक अन्य उदाहरण यह भी है कि क्षेत्र की सात पंचायत में से 6 पंचायत की प्रधान आज महिलाएं ही हैं जो अपने ग्रामों में विकास के नए प्रतिमानों को रच रही है।
 इस प्रकार छोटा भंगाल क्षेत्र की महिलाएं विकास के नए प्रतिमानों को लिखने का प्रयास कर रही है। दुर्गम भौगोलिक स्थितियो, पुरुषवादी परंपरा और सीमित सरकारी सहायताओ के बावजूद इन महिलाओं द्वारा जिस प्रकार की जीवटता एवं साहस का प्रदर्शन किया जा रहा है वो भारत की अन्य महिलाओं के लिए अनुकरणीय है।
 

मुंबई की  महिला से 308 ग्राम चरस बरामद, पुलिस ने  युवक को 300 ग्राम चरस के साथ दबोचा , दो अलग – अलग मामले में हुई गिरफ्तारी,

कुल्लू, हैलो हिमाचल : पुलिस की चौकसी के चलते चरस तस्करों का बचना अब मुश्किल हो गया है। जिला पुलिस ने दो अलग अलग मामले में मुंबई की  महिला व और स्थानीय युवक को 608 ग्राम चरस के साथ धर दबोचा है।  मिली जानकारी के अनुसार भुंतर पुलिस की टीम पारला भुंतर में फोरलेन की तरफ गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक युवक की शक आधार पर तलाशी ली। तो उससे 300 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान 30 वर्षीय देवी चंद पुत्र टेक राम निवासी गांव तांदला डाकघर काइस जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। जबकि दूसरा मामला भुंतर मणिकरण सड़क पर चील मोड़ के पास का बताया जाता है। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने शक के आधार पर एक महिला की तलाशी ली तो उससे 308 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी महिला की पहचान 28 वर्षीय निवासी कुर्ला ईस्ट मुंबई महाराष्ट्र के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

T 20 विश्व कप के लिए खिलाड़ियों की घोषणा..

हेलो हिमाचल डेस्क।  टी20 विश्व कप टीम की आज घोषणा  हो गई है। टीम के कप्तान रोह‍ित शर्मा होंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने  टीम का ऐलान किया। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली नेशनल सेलेक्शन कमेटी ने  15 ख‍िलाड़‍ियों को चुना गया। 

 भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज।

रिजर्व: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान