सोच बदलें, महिलाओं को सम्मान दें: यूनुस,अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उपायुक्त ने किया आह्वान,मिनी मैराथन, रस्साकशी, मेहंदी व अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित

 कुल्लू।उपायुक्त यूनुस ने महिलाओं के प्रति सोच बदलने और हर जगह उन्हें पूरा सम्मान देने की अपील की है। बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर देव सदन में आयोजित जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि मां, बहन और पत्नी के रूप महिला हमेशा पुरुष की मदद करती है। किसी भी पुरुष की कामयाबी में महिला का बहुत बड़ा योगदान होता है। इसलिए महिलाएं सर्वोच्च सम्मान की हकदार हैं। 

यूनुस ने बताया कि जिला प्रशासन ने सभी विभागों के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को एक पर्व की तरह मनाने का भरसक प्रयास किया है। इससे जिला स्तरीय समारोह में महिलाओं की भागीदारी में सराहनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने प्रतिभागी महिलाओं से आग्रह किया कि वे इस दिवस को एक पर्व के रूप में मनाने के साथ-साथ महिला कल्याण व सशक्तिकरण से संबंधित सभी सरकारी योजनाओं के प्रति अन्य महिलाओं को भी जागरूक करें। उपायुक्त ने बताया कि महिलाओं व छात्राओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार ने कई सख्त कानून बनाए हैं। इसलिए महिलाओं को किसी भी तरह का अत्याचार चुपचाप सहने के बजाय मजबूती से अपनी आवाज उठानी चाहिए। 

इससे पहले कार्यकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी रघुवीर शर्मा ने उपायुक्त का स्वागत किया तथा महिला दिवस की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। बीएमओ डा. नीना लाल ने कन्या भ्रूण हत्या रोधी कानून, डीआरडीए के परियोजना अधिकारी जीएस बैंस ने ग्रामीण विकास योजनाओं में महिलाओं की भूमिका और सब इंस्पैक्टर उमा ठाकुर ने महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी। 

समारोह के दौरान आंगनबाड़ी कर्मचारियों, महिला मंडल कार्यकर्ताओं और विभिन्न शिक्षण संस्थानों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महिलाओं से संबंधित योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए रथ मैदान में विभिन्न विभागों ने प्रदर्शनियां भी लगाईं। इस मौके पर रस्साकशी, बेबी शो, मेहंदी, रंगोली, मिनी मैराथन और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।   

उपायुक्त ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं व छात्राओं तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेताओं को पुरस्कृत किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए महिला पत्रकार नीना गौतम और प्रियंका राजपूत को भी पुरस्कृत किया गया। 

————-

रस्साकशी में कड़ौन की महिलाओं ने मारी बाजी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता में कड़ौन-लगवैली की टीम प्रथम रही, लक्ष्मी महिला मंडल ने दूसरा स्थान हासिल किया। रंगोली में डिग्री कालेज कुल्लू की टीम प्रथम, क्रिस्टियन नर्सिंग संस्थान द्वितीय व बजौरा आंगनबाड़ी सर्किल तृतीय रही। मेहंदी में मोनिका व आदिती प्रथम, प्रेरणा व दीपिका द्वितीय और पवना व सारिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। बेबी शो में रिद्धिमान पहले, गुरबचन दूसरे और विनय तीसरे स्थान पर रहा। मिनी मैराथन के किशोरी वर्ग में सपना प्रथम, वनीता द्वितीय, सुषमा तृतीय, 18-35 वर्ष के आयु वर्ग में बेगमा पहले, बबीता दूसरे, मोनिका तीसरे स्थान पर रही। 35-50 वर्ष के आयु वर्ग में अनिता, लक्ष्मी देवी और निर्मला ने क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। 

——————

80 महिलाओं की मैडिकल जांच

   अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित मेडिकल चैकअप कैंप में लगभग 80 महिलाओं की जांच की गई। इनमें से 14 महिलाओं में हाई बीपी और 41 में अनीमिया के लक्ष्ण पाए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुशील चंद्र ने बताया कि इन महिलाओं को स्वास्थ्य विभाग की ओर से अनीमिया की गोलियां दी गईं। उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य जांच के लिए क्षेत्रीय अस्पताल 

कांगड़ा जिला में स्वच्छ शक्ति सप्ताह सम्पन्न अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा ..सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान में महिला शक्ति का योगदान सराहनीय

धर्मशाला, 08 मार्च: कांगड़ा जिला में पहली मार्च से आरंभ स्वच्छ शक्ति सप्ताह आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्पन्न हो गया। इसके उपलक्ष्य में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ने विभिन्न विभागांे के सहयोग से कांगड़ा के बहुतकनीकी संस्थान के सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त डॉ ऋचा वर्मा ने की। एसडीएम कांगड़ा देवा श्वेता वनिक भी उनके साथ उपस्थित रहीं। 

अतिरिक्त उपायुक्त डॉ ऋचा वर्मा ने अपने सम्बोधन में सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान में महिला शक्ति के विशेष योगदान की सराहना की। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित पंचायती राज संस्थाओं एवं महिला संगठनों की सदस्यों को सम्बोधित करते हुये उनसे क्षेत्र को खुले में शौचमुक्त बनाने में सक्रिय योगदान एवं इस बारे में लोगों को जागरूक करने में अपना रचनात्मक सहयोग देने का आग्रह किया। 
     उन्होंने कहा कि मार्च माह के प्रथम सप्ताह को महिलाओं से जोड़ने का उद्देश्य इस अभियान में महिलाओं के योगदान की सराहना करना एवं पहचान दिलाना था। उन्होंने कहा कि इस दौरान पूरे जिला में स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गये।
डॉ ऋचा वर्मा ने कहा कि महिलाओं की समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और लोगों को स्वच्छता अभियान बारे प्रेरित करने में बड़ी भूमिका है। उन्होंने विशेष तौर पर महिला प्रधानों से सम्बन्धित क्षेत्र की महिलाओं के सहयोग से स्वच्छता को लेकर जन जागरूकता के लिए विशेष प्रयास करने का अनुरोध किया। 

    इस अवसर पर एसडीएम देवा श्वेता वनिक ने महिलाओें से ठोस और तरल कचरा प्रबन्धन को बढ़ावा देने का आग्रह किया। उन्होंने महिलाओं से स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छ पर्यावरण के संदेश को जन-जन तक पहंुचाने में सक्रिय योगदान देने का भी आग्रह किया।
    कार्यक्रम के दौरान जिला भर में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला मंडलों और विभिन्न विभागों की महिला कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। 
    इस दौरान उपस्थित सभी महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ शक्ति सप्ताह कार्यक्रम के तहत दिए सम्बोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।
    कार्यक्रम में नगर परिषद् कांगड़ा की अध्यक्ष सुमन वर्मा, ब्लॉक समिति की अध्यक्ष सुषमा देवी, जिला परियोजना अधिकारी डीआरडीए मुनीष शर्मा, विभिन्न ग्राम पंचायतों की प्रधान एवं अन्य जन प्रतिनिधि, विभिन्न महिला मंडलों की प्रधान एवं सदस्य, सहित ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं नेहरू युवा केन्द्र की महिला सदस्य और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
00