मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने की प्रधानमंत्री के करिश्माई नेतृत्व की तारीफ, तीन तलाक, 370-35 धारा पर लिया निर्णय।

ऊना, 3 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओजस्वी एवं गतिशील नेतृत्व की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी कार्य पद्धति एवं विशिष्ठ सोच के चलते अन्य राजनीतिक दलों से बिलकुल भिन्न नजर आता है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज भारत विश्व में अपनी अलग पहचान बना रहा है और देश दशकों पुराने कई विवादित मुद्दोंए जैसे राम जन्म भूमिए ट्रिपल तलाकए अनुच्छेद 370 एवं 35 ए आदि को सुलझाने में सफल रहा है। आज कोई भी देश भारत की ओर आंख उठा कर नहीं देख सकता क्योंकि देश ने अब दुश्मन को उसी की भाषा में जवाब देना सीख लिया है।
यह विचार उन्होंने आज भरवाईं में आयोजित राज्य भारतीय महिला मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक के समापन अवसर पर व्यक्त किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी पार्टी के उत्थान में संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और हिमाचल प्रदेश महिला मोर्चा ने अपनी इस भूमिका को सार्थक करते हुए प्रदेश में भाजपा को सशक्त बनाने में मदद की है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि महिला मोर्चा अपने समर्पणए सेवा भावना एवं कर्तव्य परायणता के चलते प्रदेश में ही नहीं देश भर में अपनी अलग पहचान बना चुका है। सामान्य पार्टी के क्रियाकलापों के अतिरिक्त महिला मोर्चा ने कोविड.19 के दौरान लोगों में अपनी विशेष पहचान बनाई है। इस दौरान महिला मोर्चा ने न केवल स्वयं मास्क बनाकर आ लोगों को निशुल्क बांटे बल्कि उसके सदस्यों ने ज़रूरतमंदों को भोजन परोसने के अतिरिक्त राशन एवं आर्थिक सहायता भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्साह व समर्पण का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस बार के पंचायती राज चुनावों में महिलाओं की भागीदारी 62 प्रतिशत रही। उन्होंने महिला मोर्चा के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वह इन नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों में से संभावित सक्षम नेतृत्व की पहचान करें ताकि उनकी योग्यता का पार्टी पूरा लाभ उठा सके। सीएम ने कहा कि वर्ष 2009 में हिमाचल प्रदेश देश में दूसरा ऐसा राज्य बनाए जिसने महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वह वर्ष 2022 में मिशन रिपीट के लिए निचले स्तर पर कार्य करेंए ताकि लोगों को राज्य सरकार द्वारा उनके कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों एवं चलाई जा रही जन कल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि अपनी मेहनत योग्यताए कर्तव्य परायणताए निष्ठा एवं सेवा भावना के चलते हिमाचल के नेतृत्व ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वर्तमान में जेपी नड्डा दुनिया के सबसे पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैंए जिन्होंने अपना सफर बतौर एबीवीपी कार्यकर्ता शुरू किया था और अपने विशिष्ठ गुणों के चलते न केवल प्रदेश बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं न केवल अपने परिवार बल्कि समाज के उत्थान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और अगर परिवार में एक महिला सक्षत हो तो पूरा परिवार साक्षर एवं सक्षत बन जाता है। भाजपा में महिलाओं की शक्ति का अंदाजा तीन साल पहले आयोजित विधानसभा चुनावों में भी सामने आया था और यही परिदृश्य दोहराया जाएगा। प्रदेश में महिलाओं की साक्षरता दर काफी उच्च हैए जिसका परिणाम सामाजिक गतिविधियों में उनकी सहभागिता के रूप में हमारे समक्ष आता है।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वर्तमान विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस द्वारा राज्यपाल के साथ किए गए अभद्र व्यवहार का जिक्र करते हुए कहा कि इससे कांग्रेस पार्टी की हताशा जाहिर होती है एवं स्पष्ट होता है कि उनका नेतृत्व दिन प्रति दिन खोखला होता जा रहा है। बेहतर होगा कि प्रदेश कांग्रेस पार्टी अपने इस अभद्र व्यवहार के लिए सार्वजनिक रूप से राज्यपाल से क्षमा मांगें। लोगों ने कांग्रेस से इस तरह के अभद्र एवं गैर जिम्मेदारा व्यवहार की अपेक्षा नहीं की थी। कांग्रेस के नेताओं को याद रखना चाहिए कि कानून से ऊपर कोई नहीं हैए चाहे वे चुने हुए प्रतिनिधि हों या फिर किसी राजनीतिक दल के सदस्य। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि हो सकता है कि यह कांग्रेस पार्टी की लगातार पिछले दो लोकसभा चुनावोंए विधानसभा चुनावों एवं हाल ही में संपन्न पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में हुई हार का नतीजा हो।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवरए उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुरए भाजपा राज्य अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यपए सांसद इंदु गोस्वामीए विधायक विशाल नैहरियांए हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्माए प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मि धर सूदए महामंत्री त्रिलोक जम्वालए वंदना गुलेरियाए अनीता सिपहिया सहित भाजपा महिला मोर्चा कार्यसमिति की सदस्य उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने की जिला स्तरीय टास्क फोर्स बैठक की अध्यक्षतकोविड-19 टीकाकरण के तृतीय चरण के क्रियान्वयन पर की गई चर्चा

धर्मशाला, 02 मार्च: उपायुक्त कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने आज मंगलवार को डीआरडीए सभागार में आयोजित कोविड-19 महामारी की रोकथाम एवं नियंत्रण के दृष्टिगत गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कोविड-19 टीकाकरण के तृतीय चरण के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।
  उपायुक्त ने कहा कि कांगड़ा जिला में कोरोना के खात्मे के अभियान में सोमवार से टीकाकरण का तीसरा चरण आरंभ हो गया है। इस चरण में 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों तथा 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के गंभीर रोगों से ग्रसित लोगों को केवल अस्पतालांे में ही टीके लगाए जाएंगे। कोविड-19 टीकाकरण करवाने के लिए लोकमित्र केन्द्रों या सेल्फ रजिस्टेªशन करवाना जरूरी है। सेल्फ रजिस्टेªशन लिंक ;ीजजचरूध्ध्ेमसतिमहपेजतंजपवदण्बवूपदण्हवअण्पदद्ध और आरोग्य सेतु एप्प पर भी रजिस्टेªशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि रजिस्टेªशन करवाते समय वही फोन नम्बर लिखें जिसका इस्तेमाल कर रहे हों क्योंकि उसी फोन नम्बर पर ओटीपी आएगा। उन्होंने बताया कि नाम, लिंग, जन्मतिथि, जन्म वर्ष, पहचान पत्र नम्बर, आधार नम्बर, जिला का नाम, पिन कोड नम्बर, राज्य का नाम आदि जरूरी जानकारी रजिस्टेªशन करवाते समय लिखें।
  उपायुक्त ने सभी लोगों से आग्रह किया है कि वे टीकाकरण के लिए स्वेच्छा से आगे आएं और इस महामारी के प्रसार को रोकने में अपना बहुमूल्य सहयोग दें। इससे आपका परिवार एवं समाज सुरक्षित हो सकेगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों से इस बारे में ग्राम स्तर तक जागरूकता लाने के लिए कार्य करने के भी निर्देश दिए।
  उपायुक्त ने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। इससे बचने के लिए हम सभी को एहतियात बरतनी होगी। उन्होंने कहा कि कोरोना बहुत खतरनाक बीमारी है, खुद भी बचें दूसरों को भी बचाएं, उचित दूरी रखें, मास्क पहनें, सेनेटाईजर का इस्तेमाल करें तथा बार-बार हाथ धोएं। दवाई आने के बावजूद अभी भी सभी नागरिकों को कोविड-19 से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हिदायतों की अनुपालना सुनिश्चित करना जरूरी है।
  मुख्य चिकित्सा अधिकारी गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि 12169 स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 की प्रथम खुराक, 4369 को दूसरी खुराक, प्रथम श्रेणी कर्मियों के 6134 लाभार्थियों को कोविड-19 की प्रथम खुराक लगाई गई है। उन्होंने सभी बुजुर्गों और 45 साल से अधिक उम्र के लोग जो किसी बीमारी से ग्रसित हैं, से कोरोना रोधी टीका लगवाने के लिए कोविन पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाने का आग्रह किया है।
  इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त राहुल कुमार, डीएसपी बलदेव दत्त, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. विक्रम कटोच, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ.अनिल शर्मा, परियोजना अधिकारी डीआरडीए सोनू गोयल, जिला कार्यक्रम अधिकारी रणजीत कुमार, महा प्रबन्धक उद्योग राजेश कुमार, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.सौरभ रत्न सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

संत रविदास की जयन्ती पर सरवीन  चौधरी  ने  लंज,   भटैचछ  व सिहुँ में कार्यक्रम मे लिया भाग 


धर्मशाला, 27 फरवरी : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री  सरवीन  चौधरी  ने  आज संत रविदास की जयन्ती के उपलक्ष्य पर  शाहपुर विधानसभा के लंज,   भटैचछ  व सिहुँ में कार्यक्रम मे भाग लिया। इस अवसर पर  सरवीन चौधरी ने सभी लोगों को संत रविदास  से  प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी एक महान संत, कवि, समाज सुधारक  और भगवान के अनुयायी थे। संत रविदास ने हिंदू मुस्लिम एकता के लिए काम किया । उनका पूरा जीवन जाति ओर वर्ग के आधार पर हो रहे अन्याय के ख़िलाफ़ लड़ने के लिए समर्पित रहा । उनके भक्ति गीतों ने भक्ति आंदोलन पर स्थायी प्रभाव छोड़ा । उनके  उनके भक्ति गीत आज भी गाये जाते हैं । उन्होंने भटेचछ में शैड बनाने के लिए 3.50  लाख रुपए तथा आयोजन कमेटी को 8 हजार रुपए  देने की घोषणा की।
इस अवसर पर एडवोकेट दीपक अवस्थी, पंचायत प्रधान डडोली राज कुमार, उप प्रधान डडोली चरणजीत, पूर्व उप प्रधान डडोली रविंद्र कुमार, बीडीसी लंज प्रितम सिंह, महिला मंडल प्रधान पूनम देवी, कमेटी के प्रधान सुरेंद्र कुमार, सचिव वीना देवी, चैन सिंह, सुशील कुमार, मुकेश कुमार, नेक चंद, मिल्खी राम, मोहित, अशोक कुमार, करम चंद, रत्न चंद, भगवान दास, राजकुमार  बबलू, गुरमीत, मधु बाला, ओंकार सिंह, रमेश चंद, राकेश मनु, सुरजन सिंह सहित सैंकडों लोग उपस्थित रहे।